4 अक्टूबर 2017 - 03:13
सऊदी बादशाह की नई मक्कारी

सलमान ने कहा कि मैं कई बार कह चुका हूं कि खुदा की रहमत हो उस पर जो मुझे मेरी ग़लतियां बताए, मेरे भाइयों अगर मुझ में तुम्हें कोई बुराई दिखाई देती है या दीन एवं देश के हित की कोई बात आपके ज़हन में हो तो हम हमें बताइए, हम शौक़ से सुनेंगे

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना :प्राप्त सूत्रों के अनुसार सऊदी अरब के बादशाह ने एक नई पॉलिसी अपनाते हुए मक्कारी भरी चाल चली है, बादशाह मलिक सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ ने शहर ताएफ़ के एक क्षेत्र में अलताएफ़ अलजदीद नामी प्रोजेक्ट की शुरुआत की और कहा कि यहां के शहरी बादशाह की कमियां एवं ग़लतियां उसको बताएं, सलमान ने कहा कि मैं कई बार कह चुका हूं कि खुदा की रहमत हो उस पर जो मुझे मेरी ग़लतियां बताए, मेरे भाइयों अगर मुझ में तुम्हें कोई बुराई दिखाई देती है या दीन एवं देश के हित की कोई बात आपके ज़हन में हो तो हम हमें बताइए, हम शौक़ से सुनेंगे, अर्रियाज़ न्यूज़पेपर की रिपोर्ट के अनुसार मलिक सलमान ने कहा कि हम सभी देशवासियों की बात सुनने के लिए तैयार हैं। ज्ञात रहे कि यह बातें ऐसे समय में की जा रही है जब सऊदी अरब का हर शहरी जानता है कि इन बातों में कितना सच है और इस देश के बादशाह के विरोध में ज़बान खोलने के क्या नतीजे हैं। इसके अलावा क्या अलअवामिया के रहने वाले नागरिक इस देश का हिस्सा नहीं है।